फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच से आहत होकर प्रधान ने दी ये चेतावनी

Mon, 15 Jan 2018 05:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते दलित समाज के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा में लाड़पुरा पंचायत समिति के प्रधान राजेन्द्र मेघवाल ने जाखोड़ा के सरपंच टीकमचंद पर जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 पुलिस में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज मेघवाल समाज के लोग आज प्रधान के साथ कलक्ट्रेट पर पहुंचे और कलक्टर का ज्ञापन सौंपा। यहां सभी ने एकसुर में सरपंच टीकमचंद पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही, पीड़ित प्रधान ने कार्रवाई नहीं होने की सूरत में आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। प्रधान राजेन्द्र मेघवाल का आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ कादीहेड़ा गांव से लौट रहे थे

तभी रास्ते में कैथून नहर के पास कार में सवार सरपंच टीकमचंद से मैंने भाईसाहब कहते हुए नमस्कार किया तो उसने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए बोला कि 'तू कबे हमारा भाई हो गया।' आरोप है कि इसके बाद उसने गिरेबान पकड़कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें