फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नी एसबीआई शाखा में चोरी का दूसरा प्रयास विफ ल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित..
विज्ञापन


एसबीआई शाखा में चोरी का प्रयास करता पकड़ा आरोपी
पहले नाकाम रहने पर फिर घुसा था बैंक में, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गश्त के दौरान होमगार्ड जवानों ने पकड़वाया आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
आनी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखा में तीन दिन के भीतर दूसरी बार चोरी की कोशिश की गई। हालांकि दूसरी बार चोरी के प्रयास में एक स्थानीय युवक को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा है। पुुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार रात को पुलिस और होमगार्ड के जवान गश्त पर थे। इस दौरान एसबीआई बैंक की शाखा के अंदर से कुछ आहट सुनाई दी।
विज्ञापन

होमगार्ड जवानों ने बैंक के अंदर देखा तो एक खिड़की की ग्रिल टूटी मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बैंक के अंदर प्रवेश किया तो पाया कि चोरी करने आया चोर बाथरूम में बंद है। इसके बाद उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस के अन्य जवानों और हथियारों को मंगवाया गया। चोर ग्रिल तोड़कर बाथरूम में पहुंचा तो वह बाहर से बंद था। ऐसे में पुलिस उस चोर को पकड़ने में कामयाब हो पाई। मामले की छानबीन कर रहे एएसआई राजेंद्र ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गोपाल सिंह पुत्र टीकम राम निवासी पंचायत देवठी का है। प्रारंभिक पूछताछ में पाया गया कि आरोपी ने वीरवार रात को भी इसी बैंक में चोरी की नाकाम कोशिश की थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। रविवार रात को वह फिर चोरी की वारदात को अंजाम देने की नीयत से बैंक में घुसा था। लेकिन इस बार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पता लगाया जाएगा कि कहीं चोरी में कोई और लोग भी संलिप्त तो नहीं। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें