फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में अधिकारी की महिलाकर्मियों के साथ अश्लील हरकतें, वीडियो वायरल

Thu, 13 Apr 2017 12:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
image video - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जयपुर में मालवीय नगर स्थित एनआरएचएम में कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग देने के बहाने महिलाओं से अश्लील हरकतें करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एनआरएचएम के ही एक अधिकारी का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। इस वीडियो में एक व्यक्ति कमरे में नजदीक कुर्सी पर बैठी सलवार सूट व अन्य वीडियों में साड़ी पहनकर बैठी महिला से आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है। जानकारी के अनुसार ऐसे तीन—चार वीडियो हैं। जिसमें व्यक्ति एक ही है, जबकि महिलाएं अलग—अलग हैं। जिनसे अश्लील हरकतें की जा रही हैं। पिछले तीन—चार दिनों से स्वास्थ्य विभाग के महकमे में यह वीडियो चर्चा का हिस्सा बना हुआ है।

अश्लील वीडियो का यह मामला बुधवार को प्रदेश के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ तक पहुंचा, तो वे खुद को स्वास्थ्य भवन पहुंच गए। अधिकारियों से वीडियो के बारे में छानबीन करने के बाद चिकित्सा मंत्री ने एनआरएचएम के सोशल साइंटिस्ट आर.सी. रावत को तत्काल प्रभाव से विभाग से हटाने के निर्देश देकर उन्हें मूल विभाग में भेजने को कहा है।
विज्ञापन


साथ ही, चिकित्सा मंत्री सर्राफ ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि ये वीडियो मूल विभाग भेजा जाएगा, जिससे संबंधित विभाग इस पर आगे की कार्यवाही कर सके। रावत सांख्यिकी विभाग से जुड़े है, जो पिछले कुछ अरसे से डेपूटेशन पर एनआरएचएम में कार्यरत हैं। हालांकि, इस बारे में कोई कानूनी कार्रवाई करने की बात सामने नहीं आई है।

फिलहाल आपत्तिजनक वीडियो से संबंधित किसी भी पीड़िता ने ऐसी कोई शिकायत नहीं की है। वे पूरे मामले में चुप क्यों रही? यह भी एक बड़ा सवाल है। इसकी भी पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में एनआरएचएम के डेमोग्राफर सेल में कंप्यूटर ट्रेनिंग पर आने वाली उन महिला कर्मचारियों से भी पूछताछ संंभव हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें