फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के शव पर सियासत के आॅडियो वायरल, 13 दिन से अटका है अंतिम संस्कार

Thu, 06 Jul 2017 02:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
कॉल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर के बाद शुरु हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। 13 दिनों से आनंदपाल का शव अंतिम संस्कार की बाट जोह रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आॅडियो कॉल रिकॉर्डिंग्स ने भूचाल ला दिया।
विज्ञापन


यह आॅडियो क्लिप्स एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग पर प्रदेश भर में आंदोलन की अगुवाई करने वाले प्रमुख दो-तीन नेताओं, एक वकील और आनंदपाल की एक बेटी की आपसी बातचीत की बताई जा रही है। हालांकि, अॉडियो में जिनके नाम बताए जा रहे है, उन्होंने इन आॅडियो के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है और कहा है कि वायरल अॉडियो में उनकी आवाज नहीं है।

इस आॅडियो में एक वकील किसी व्यक्ति को फोन पर बातचीत में कह रहे हैं कि 'राजस्थान जल रहा है इसका फायदा उठाओ'। साथ ही, कांग्रेस के दो केंद्रीय स्तर के नेताओं से हुई बातचीत का दावा भी कर रहे हैं। इसमें सचिन पायलट से भी बात होने की बात कही। लेकिन पायलेट ने इस बात को गलत ठहराया।
विज्ञापन


ऑडियो में एक बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष यह कहते हुए सुनाई दिए कि 'लाश जली तो हम क्या करेंगे, हम तो जीते जी मर जाएंगे'।
विज्ञापन

गैंगस्टर की दुबई रह रही बेटी की भी अॉडियो क्लिप वायरल

call - फोटो : Demo pic
अॉडियो वायरल होने के बाद एक नेता का आरोप है कि उनकी बातचीत को गैर कानूनी तरीके से किसी एजेंसी ने रिकार्ड कर व ​एडिट कर वायरल किया है। ताकि, आंदोलन की अगुवाई कर रहे नेताओं में फूट पड़ सके।  इन ऑडियो में राजपूत समाज के दो नेताओं पर 'दलाल' शब्द से संबोधित कर सरकारी एजेंट होने के आरोप लगाए गए। साथ ही, एक वकील की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

वहीं, एक ऑडियो में आनंदपाल की बड़ी बेटी की राजपूत समाज के एक नेता से बातचीत भी वायरल हुई है। जिसमें वह पासपोर्ट नहीं होने पर भारत लौटने की अपनी मजबूरी बता रही है। दूसरी तरफ, नेता उसे सरकार से मांगे मनवाने के लिए दबाव बना रहे हैं।

इन आॅडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक तथा सामाजिक संगठनों के खेमे में भूचाल आ गया। ये लोग सफाई दे रहे हैं। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस इंटेलीजेंस ने कई अहम क्लू इकट्ठे किए है और यह भी जानकारी है कि पुलिस एक कथित वकील पर कार्रवाई करने पर तैयारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें