पुलिस एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो दूसरों की आंखों में मिर्च झोंक कर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
राजस्थान के टोंक में पिछले दिनों एक वारदात हुई, जिसमें बदमाशों ने आंखों में मिर्ची झोंककर एक किराणा व्यापारी के हाथ से रुपए से भरा बैग पार कर लिया। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों गांव टोरड़ी निवासी घनश्याम उर्फ मल्ला, रामजीलाल उर्फ चिंटा, बनवारी, गोपाल और शंकर को गिरफ्तार किया है।
गिरोह के सदस्य टोरड़ी गांव के किराणा व्यापारी के यहां गए और सिगरेट मांगी। मौका पाकर इन्होंने उसकी आंखों में मिर्ची झोंक दी और उसका रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। गिरोह ने आठ साल पहले ज्वैलर्स व मोबाईल की दुकान में भी नकबजनी की वारदात अंजाम देना कबूला है। गिरोह के सदस्य शराब के आदि हैं और इसी शौक को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदात को अंजाम देते थे।