फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पुत्र व भाजयुमो शहर अध्यक्ष को थाने में बंद कर पुलिस ने जमकर पीटा

Tue, 13 Jun 2017 02:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
police - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
टोंक जिले में खाकी का रुआब राजनीति पर भारी पड़ गया और कोतवाली थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को थाने में किसी मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए सत्तारुढ़ भाजपा के विधायक के बेटे और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष को ही हवालात में बंद कर दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


टोंक विधायक अजीत मेहता और भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सम्यक जैन से कोतवाली थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की घटना से विधायक और पार्टी के समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर टोंक शहर के सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंच गए। वहां दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया। नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों को खरीखोटी सुनाई। गुस्साए लोगों ने मुख्य बाजार में जाम लगा दिया।

सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी अवनीश कुमार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बातचीत कर मामला शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन मामला ठंडा नहीं पड़ा। जानकारी के अनुसार वाकये का पता चलने पर विधायक अजीत मेहता भी थाने पहुंचे और पुलिस के व्यवहार पर रोष जताया। इसके बाद मामले से सीएम राजे को रुबरु करवाने के लिए टोंक से जयपुर के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर दी थी। इस पर टोंक विधायक अजीत मेहता का पुत्र विशाल व भाजयुमो शहर अध्यक्ष सम्यक जैन आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने कोतवाली थाने पहुंचे। जहां पुलिसकर्मियों और विधायक पुत्र में किसी बात पर बहस हो गई।

आरोप है कि आपसी तनातनी के बाद तैश में आकर पुलिसकर्मियों ने जबर्दस्ती विधायक पुत्र और भाजयुमो अध्यक्ष जैन को हवालात में बंद कर दिया और उनकी लाठी डंडों व बैल्ट से मारपीट कर दी। जिसमें उनके गहरी चोटे आईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें