फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी ने जमानत के बाद खुदकुशी की 

Tue, 26 Sep 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गिरफ्त में आए एक पटवारी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक जमानत पर चल रहा था। 
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का। जहां बीती देर रात को पटवारी लीलाधर ने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आज सुबह फंदे से लटका देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया। 
विज्ञापन


जंक्शन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी ने गत छह सितंबर को पटवारी लीलाधर को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया।जहां से 20 सितंबर को लीलाधर को जमानत मिल गई। तब से ही वह घर पर था और अवसाद में चल रहा था।
विज्ञापन


परिजनों और पुलिस का मानना है कि संभवतया ट्रेप के बाद तनाव में आकर ही लीलाधर ने खुदकुशी कर ली। हालांकि, अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें