भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जालौर टीम ने एक पटवारी को शुक्रवार को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालौर की उपाधीक्षक अनराज राजपुरोहित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भिन्याराम विश्नोई बागोड़ तहसील के बालानी पंचायत समिति का पटवारी है। परिवादी लाडूराम विश्नोई ने एसीबी में शिकायत दी थी कि पटवारी भिन्याराम मुझसे म्यूटेशन में शुद्धिकरण करने की एवज में 8 हजार रुपए की मांग कर रहा है। साथ ही रिश्वत नहीं देने पर पटवारी ने म्यूटेशन में शुद्धिकरण नहीं करने की धमकी भी दी। इस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया, जो सही पाई गई।
उपाक्षीधक राजपुरोहित ने बताया कि इस पर शुक्रवार को पटवारी भिन्याराम को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी भिन्याराम से पूछताछ की जा रही है।