'पद्मावत' फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के विरोध में प्रदेश और आस-पास के राज्यों में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं।
राजस्थान के डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से एक आदेश जारी करते हुए सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षक और संवेदनशील जिलों के एसपी को अलर्ट पर रहने को कहा है। डीजीपी गल्होत्रा ने प्रदेश में पद्ममावत मामले से चल रही गतिविधियों को लेकर एडीजी लॉ एंड आॅर्डर एनआरके रेड्डी और एडीजी इंटेलीजेंस यूआर साहू को मॉनिटरिंग सौंपी है।
गौरतलब है कि पद्मावत फिल्म के 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने की घोषणा के बाद श्री राजपूत करणी सेना और अन्य सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। फिल्म बैन करने की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे है। वहीं, 25 दिसंबर को श्रीराजपूत करणी सेना ने जनता कफर्यू का ऐलान किया है। इसे देखकर पुलिस अधिकारी आशंकित है।