फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी बनकर आॅनलाइन ठगने वाला शातिर गिरफ्तार 

Thu, 27 Apr 2017 03:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
फर्जी बैंक अफसर बनकर एटीएम धारकों से उनके एटीएम कार्ड के नम्बर पूछकर आॅनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई भरतपुर जिले में उच्चैन थाना पुलिस ने की। भरतपुर जिला एसपी कैलाश चन्द विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवेन्द्र लखचैरा निवासी रजत विहार, सेक्टर 62, नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। 
विज्ञापन


उच्चैन में गांव जयचैली निवासी चन्द्रभान मीणा ने 22 अप्रेल को रिपोर्ट दर्ज करवायी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाईल नम्बर पर फोन कर खुद को पीएनबी का कर्मचारी बताया और चंद्रभान को उनके खाते में कुछ गड़बड़ी की बात कहकर उनके एटीएम का पिन और कुछ गोपनीय जानकारी पूछी। इसके कुछ समय बाद चंद्रभान के खाते से 60 हजार रूपये निकाल लिये। पड़ताल में सामने आया कि चंद्रभान के खाते से कुल 59,984 रूपये निकाले गए। जो कि सेन्ट्रल बैंक की गुडगांव शाखा, हरियाणा में जमा हुए है। 

एसपी कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने गुड़गांव पहुंचकर बैंक में जानकारी जुटाई तो खाता आरोपी देवेन्द्र लखचैरा निवासी रजत विहार, नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर उ0प्र0 के नाम से होना पाया गया। तब पुलिस ने देवेन्द्र को उसके घर से पकड़कर पूछताछ शुरु की।
विज्ञापन


जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी देवेंद्र 400-500 रूपए में फर्जी सिम खरीद लेता था और उन मोबाइल सिमों के जरिये अन्य लोगों को फोन स्वयं बैंक अधिकारी बनकर खाता धारकों से खाते के बारे में जानकारी लेकर उनसे मोबाईल पर आये ओटीपी नम्बर पूछकर खाते से ई-वोलेट में पैसे डाल लेता था। बाद में उन रुपयों को अपने खाते में डालकर एटीएम से पैसे निकाल लेता था। 

एसपी ने बताया कि सायबर क्राइम की वारदात के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ सतीश कुमार जांगिड एवं वृताधिकारी बयाना हिमांशु शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी थाना उच्चैन सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें