फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में बार-बार कॉल करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2017 02:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जैसलमेर पुलिस कंट्रोल रूम के सरकारी बेसिक फोन 100 पर बार—बार अनावश्यक कॉल करना एक युवक को भारी पड़ गया है। पुलिस ने कॉल करने वाले को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम में बार—बार एक ही नम्बर से अनावश्यक कॉल करने की घटना सामने आई। इसमें यह भी सामने आया कि कॉल करने वाला रिसीव करने वाले पुलिसकर्मी से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बात करता। काफी समझाने पर भी जब कंट्रोल रूम में कॉल करने वाला युवक नहीं माना तो मामले की जांच की गई। इसके बाद पुलिस ने सिमधारक सफी खान निवासी तेजरावा को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह ऐसा क्यों करता था।

उधर, पुलिस महकमे ने पुलिस कन्ट्रोल रूम के 100 नम्बर पर अनावश्यक कॉल नहीं करने की अपील की है। साथ ही, अनावश्यक कॉल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें