फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 राज्यों में 4700 फोन कॉल्स कर की आॅनलाइन ठगी, कॉल सेंटर से नौ गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2017 09:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
ऑन लाइन फ्रॉड - फोटो : SELF
विज्ञापन
बीमा की मैच्योरिटी दोगुनी—तिगुनी होने का झांसा देकर आॅनलाइन निवेश कराकर ठगी करने वाले गिरोह के पर्दाफाश के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। नोएड़ा से एक युवती समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर आज क्राइम ब्रांच की टीम जयपुर पहुंची।
विज्ञापन


जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी क्राइम डॉ. विकास पाठक के निर्देशन में यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच और नाहरगढ़ थाने की टीम ने कल नोएडा में स्थित एक कॉल सेंटर पर की थी। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार के मुताबिक नोएडा में कॉल सेंटर से गिरोह ने पिछले करीब एक साल देशभर के 23 राज्यों में 4700 से ज्यादा लोगों को फोन पर बीमा में निवेश का झांसा दिया। 

आरोपियों ने फोन कॉल्स के जरिए भोले भाले लोगों को झांसा दिया कि अगर वे प्रीमियम की राशि ज्यादा दे देंगे तो मेच्योरिटी राशि कई गुना जारी कर देंगे। सैंकड़ों लोग उनके झांसे में आ गए। राजस्थान में इन लोगों ने लगभग 249 फोन कॉल किए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

रिश्तेदार के बैंक खातों में जमा करवाई गई ठगी की रकम

online fraud - फोटो : Demo pic
डीसीपी विकास पाठक के मुताबिक ऐसा ही एक प्रकरण जयपुर के नाहरगढ़ थाने में पिछले दिनों दर्ज हुआ था। ठगी की वारदात उनियारों का रास्ता, चांदपोल बाजार निवासी नेमीचंद सैन से हुई थी। इसी मुकदमे की जांच करते हुए नाहरगढ़ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने नोएडा में स्थित कॉल सेंटर पर छापा मारकर नौ जनों को गिरफ्तार किया। 

नाहरगढ़ थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि नोएडा के सेक्टर दो में संचालित फर्जी कॉल सेन्टर में दो सौ से ज्यादा लोग काम करते है। इस गिरोह के सरगना बिहार निवासी गौरव और नेहा हैं। इन दोनों का अपनी पत्नी और पति से विवाद चल रहा है। पिछले करीब दो साल से यह कॉल सेंटर नोएडा में चल रहा था। ठगी के शिकार पीड़ितों से वसूली गई रकम को यह गिरोह अपने रिश्तेदार व परिचितों के बैंक खातों में जमा करवाते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें