फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की सगाई से तिलमिलाए प्रेमी ने उठाया ये खौफनाक कदम

Mon, 08 Jan 2018 06:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी करण सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लव अफेयर के बीच प्रेमिका की सगाई की खबर ने तिलमिलाएं प्रेमी ने उसको किसी का भी नहीं होने दिया। बातचीत करने के बहाने बुलाकर मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन



दो दिन पहले हुई इस जघन्य वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने युवती के हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। यह सनसनीखेज वारदात है राजस्थान के अजमेर जिले की। यहां रामगंज थाना इलाके के जोसगंज स्थित एक मकान के पीछे झाड़ियों में एक युवती की दो दिन पहले लाश मिली थी।

अजमेर के जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त 19 वर्षीया कोमल कुशवाहा के रुप में हुई थी। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल में जुटी पुलिस ने आज केस का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

love murder - फोटो : Demo pic
एसपी अजमेर राजेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुड्ढी मालियान, अजमेर निवासी करण सिंह उर्फ जूली उम्र 20 साल है। पिछले कुछ अरसे से उसका कोमल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 10 दिन पहले कोमल की सगाई कहीं और हो गई थी। जल्द ही उसकी शादी भी होने वाली थी।

इसकी जानकारी मिलने पर कोमल का प्रेमी आरोपी करण सिंह डिप्रेशन में चला गया। उसने कोमल की हत्या की साजिश रची। 6 जनवरी को करण सिंह ने कोमल को बात करने के बहाने धोखे से घर के पीछे बुलाया। आरोपी करण सिंह ने पहले मारपीट की और इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद वह फरार हो गया।

पुलिस पड़ताल में कोमल के प्रेमप्रसंग का मामला सामने आया। तब पु​लिस ने उसे कल धरदबोचा। पूछताछ में उसने कोमल की हत्या करने का खुलासा किया तब उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी करण सिंह ने कहा कि वह यह कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता कि उसकी प्रेमिका किसी और की हो। इसलिए उसने जान से मार दिया। वारदात के खुलासे में रामगंज थानाधिकारी अजयकांत रतूड़ी, एसआई युनूस खान, एएसआई मुकेश कुमार, विजय कुमार मीणा, हैडकांस्टेबल पवन कुमार व अन्य ने अहम रोल निभाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें