फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर सोने की बात को लेकर सिर फुटव्वल, एक की मौत

Mon, 08 Jan 2018 06:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
CRIME - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
फुटपाथ पर रात को सोने की बात पर हुई कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई। इसके चलते एक व्यक्ति ने दूसरे के सिर पर ईंट दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी साउथ योगेश दाधीच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जी राजकुमार है और वह चिदंबरम, तमिलनाडु का रहने वाला है। यहां जयपुर में शहीद स्मारक, एमआई रोड पर खानाबदोश रहता है। 

गत 4 जनवरी की रात को एमआई रोड पर अमरापुरा स्थान के सामने आरोपी जी राजकुमार पहुंचा और वहां फुटपाथ पर सोने की जगह को लेकर उसकी एक अन्य खानाबदोश व्यक्ति से कहासुनी हो गई। झगड़ा बढ़ा तो तैश में आकर जी राजकुमार ने पास ही पड़ी सीमेंट की ईंट सामने वाले के सिर में दे मारी। इसके बाद वहां से भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कपड़ों पर खून लगा था। इससे शक और गहरा गया

Murder - फोटो : Demo pic
हत्या का मुकदमा दर्ज कर एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी के निर्देशन में पड़ताल शुुरु की गई। इस पर पुलिस टीम ने तलाशी और फुटपाथी भिखारियों से जानकारी जुटाई। बीती देर रात फुटपाथ पर छिपकर सो रहे आरोपी जी राजकुमार को पकड़ लिया। उसके कपड़ों पर खून लगा था। इससे शक और गहरा गया।

पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल कर लिया। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी ने बताया कि हत्या के शिकार व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए सैंपल लेकर सुरक्षित ​रखवाया है। ताकि भविष्य में जरुरत पड़ने पर शव की शिनाख्त हो सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें