फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में आड़े आ रहे पति की प्रेमी ने की हत्या

Tue, 02 May 2017 07:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में प्रेमी ने अवैध संबंधों में आड़े आ रहे प्रेमिका के पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, जयपुर झुंझुनूं—बाईपास पर 27 अप्रैल को एक युवक का शव पुलिस को मिला था। शव की पहचान बूंदी जिले के नैनवा थाना क्षेत्र के आव का खेड़ा गांव निवासी मांगीलाल पुत्र रामलाल बंजारा के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल खंगाली तो आरोपित का पता चला। पुलिस ने बिना किसी देरी के खिरोड़ निवासी तिलकराज उर्फ राजु रैगर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एएसपी डाॅ. तेजपाल सिंह ने बताया कि मांगीलाल सीकर में पत्नी के साथ रहकर मजदूरी करता था। आरोपित तिलकराज भी उसके साथ काम करता था। इसके चलते उसका मांगीलाल के घर आना जाना था। इस दौरान उसके मांगीलाल की पत्नी के साथ अवैध संबंध बन गए। मांगीलाल को इसकी भनक लगने पर उसने इसका विरोध किया तो तिलकराज ने उसे रास्ते से हटाने की ठानी। 26 अप्रैल की शाम उसने मांगीलाल को साथ लिया और सीकर—झुंझुनूं बाईपास स्थित शराब ठेके से शराब खरीदी। पहले दोनों ने मिलकर शराब पी और उसके बाद मांगीलाल के नशे में होने का फायदा उठाकर तिलकराज ने हथौड़ी से मांगीलाल के सिर पर वार करके हत्या कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें