कन्नौज के बाद अब कानपुर की कोर्ट में पेशी पर आये दो कैदियों द्वारा जान देने के प्रयास का मामला मंगलवार को सामने आया। दो दिनों में चार कैदी जान देना का प्रयास कर चुके हैं। इसकी वजह भी बड़ी है। मंगलवार को कानपुर में एक अपराधी ने गर्दन काट कर जान देने की कोशिश की तो दूसरे ने जहर खाकर मरने का असफल प्रयास किया। शालू नाम के कैदी ने ब्लेड से कई बार अपनी गर्दन काटी। जिसे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। उसे इलाज के लिए उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जूही थाना क्षेत्र में मर्डर के मामले में पांच महीने से शालू जेल में था। आज उसे जेल से कोर्ट पेशी पर लाया गया था। जहां उसने कोर्ट परिसर में ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। शालू का कहना है कि पेशी के बीच में सिपाही रुपये लेकर कैदियों को वीआईपी ट्रीटमेंट देते हैं जबकि पैसे नहीं देने वालों को परिजनों से मिलने तक नहीं दिया जाता। मंगलवार को शालू के परिजन उससे मिलने आए थे लेकिन रूपए नही देने के कारण उसे न तो परिजनों से मिलने दिया गया और न ही घरवालों द्वारा लाया गया खाना खाने दिया। जिससे गुस्सा होने पर उसने अपनी गर्दन ब्लेड से काट ली। उसे यह ब्लेड हवालात में मिली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कैदी को हवालात पहुंचाया। वहीं पुलिस के अधिकारी मामले में दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्यवाई की बात कह रहे हैं।
कैदियों की सुरक्षा सवालो के घेरे में
कानपुर कोर्ट परिसर मे कैदियों की सुरक्षा सवालो के घेरे में है। एक दिन में दो कैदियों ने किया आत्महत्या का प्रयास किया। एक ने ब्लेड से गर्दन काटकर जान देने चाही तो दुसरे ने ज़हर खाकर किया जान देने का प्रयास किया। ज़हर खाने वाले कैदी का नाम जान मोहम्मद है। बलात्कार के मामले मे वह 3 साल से है कानपुर जेल में बंद है।
कन्नौज में कल 2 कैदियों ने खाया था जहर
यूपी के कन्नौज में कैदियों द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के प्रयास मामला सोमवार को सामने आया था। कन्नौज कचहरी में पेशी पर आये 2 कैदियों के जहर खाने से हड़कंप मच गया था। अानन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कन्नौज के शेखाना मोहल्ला निवासी कैदी बबलू और घमैचमऊ निवासी मैनुद्दीन को सोमवार की दोपहर कचहरी में पेशी के लिए भारी सुरक्षा के बीच लाया गया था। इसी दौरान उन्हें कहीं से जहर की पुड़िया मिल गई। दोनों ने इसे खा लिया। खाते ही दोनों कैदियों की हालत बिगड़ती देख पुलिसवालों में हड़कंप मच गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। इस मामले में पुलिस का अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है।