फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में दरिंदगी की इंतहा, गला घोंट युवती की हत्या फिर पेट्रोल उडेल चेहरा जलाया 

Tue, 04 Apr 2017 01:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवती की वीभत्स तरीके से की गई हत्या ने सनसनी मचा दी। जिसने भी लपटों से घिरी युवती की लाश को देखा। वह कांप उठा आखिर मंजर ही कुछ ऐसा था।
विज्ञापन

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के मुहाना थाना इलाके में अज्ञात दरिंदे ने एक युवती की पहले उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर डाली। इसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए निर्दयी हत्यारे ने युवती के चेहरे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से फरार हो गया। जिस युवती की हत्या की गई। उसकी उम्र करीब 25 से 28 साल की है। चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
मुहाना पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे किसी राहगीर ने फायर बिग्रेड को मुहाना के रामपुरा रोड पर केशव चौराहे के पास एक सूनसान खाली मकान में धुंआ होने की सूचना मिली थी। इस पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। जहां एक युवती मृत पड़ी हुई थी। उसका चेहरा और गले से नीचे का कुछ हिस्सा आग की लपटों से जला रहा था। तब सूचना पर मुहाना थानाप्रभारी राजेश कुमार सिंह व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मामला अवैध प्रेम संबंधों का लग रहा है। जिस मकान में युवती की हत्या कर उसके चेहरे को जलाया गया। वह मकान सूना पड़ा है। किसका है यह भी पता नहीं चला है। युवती ने पीले रंग का सलवार सूट पहन रखा है। माना जा रहा है कि अज्ञात शख्स युवती का खासा परिचित होगा। जिसने मंगवार सुबह युवती को बुलाया। इसके बाद चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर डाली और उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वहां से चला गया।   पुलिस के मुताबिक युवती संभवतया विवाहित थी। अब हत्या में उसके पति का हाथ है या फिर प्रेमी का। इसकी पड़ताल में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें