अजमेर पुलिस की गिरफ्त में जुआरी और उनसे बरामद किया गया सामान
- फोटो : amar ujala
ख्वाजा साहब की दरगाह के पास आईपीएस मोनिका सेन ने सुबह तीन बजे दबिश देकर 20 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6.22 लाख रुपए की राशि जब्त की।
आईपीएस मोनिका सेन ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली की दरगाह बाजार निवासी वकार छक्के दाने से दरगाह क्षेत्र में जुआ चलवा रहा है। इस पर नला बाजार स्थित गुलाब गेस्ट हाउस के पास दबिश दी गई। जहां पर जुआ चलाने वाले वकार और 19 जुआरी मिले जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सेन ने बताया की जुआरियों के कब्जे से बड़ी रकम के साथ ही 20 मोबाइल और उनके 4 वाहन भी जब्त किए गए हैं।
पकड़े गए जुआरियों में कई जायरीन भी शामिल हैं, जो बाबा के उर्स में शिरकत करने आए थे। सभी जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।