फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट पर दो गुटों में रंजिश, परिवार के मुखिया को गोलियों से भूना 

Wed, 20 Sep 2017 06:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
मुखिया की गोली मारकर हत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट को लेकर हुई आपसी रंजिश में हथियारबंद एक गुट ने आज दिनदहाड़े एक परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें परिवार के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उसकी पत्नी, भाई की बेटी व अन्य लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह वारदात राजस्थान में भरतपुर जिले के डीग कस्बे में हुई। डीग थाना इलाके के परमदरा गांव में बल्लो उर्फ बलराम गुर्जर (48) आज अपने घर पर परिवार  जनों के साथ बातचीत कर रहा था।

तभी दोपहर को उनके घर के बाहर एक ट्रैक्टर ट्रॉली आकर रुकी। जिसमें करीब आठ-दस हथियारबंद लोग मौजूद थे। ट्रॉली से उतरते ही हमलावरों ने बलराम के घर में घुसकर सबसे पहले उसे गोली मार दी। इससे सीने में गोली लगने से बलराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी से दूसरे पक्ष से बलराम के परिवार की रं​जिश चल रही थी

फायरिंग - फोटो : Demo pic
हमलावरों ने बलराम की पत्नी उबंती (45) व बलराम के भाई राजेश की बेटी मनीषा और उसके भाई महेश पर लाठियों से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे वे लोग घायल हो गए।इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। फायरिंग की आवाज व चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में बलराम के परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पहले डीग रेलवे फाटक पर एक दुर्घटना में बलराम के परिवार के एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई थी।
बलराम व उसके परिवार ने इसे हत्या बताते हुए कुछ लोगों पर आरोप लगाया था। तभी से दूसरे पक्ष से बलराम के परिवार की रं​जिश चल रही थी। इस वारदात के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। इससे गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें