फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लाकर नहीं दिया तो छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Tue, 01 Aug 2017 07:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
11 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने घर पर फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि वह अपने परिजनों से मोबाइल फोन खरीदकर लाने की जिद कर रही थी। वह पूरी नहीं होने पर संभवतया छात्रा ने जान दे दी।
विज्ञापन


यह मामला राजस्थान में अलवर जिले के कोतवाली थाना इलाके का है। मृतका छात्रा यहां तंवर कॉलोनी की रहने वाली थी। अलवर के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। उसका परिवार आर्थिक रुप से कमजोर है। उसके दो बहनें और एक भाई भी है।

एक दिन पहले ही छात्रा ने अपनी मां से मोबाइल खरीदकर लाने की जिद करते हुए कहा कि स्कूल में उसे छात्राएं पढ़ाई नहीं करने देती। इसलिए उसे मोबाइल चाहिए ताकि वह मोबाइल के जरिए अपनी पढ़ाई कर सके।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मां ने कहा था कि पिता की...

mobile - फोटो : Demo pic
​लेकिन मां ने उसे पिता की तनख्वाह मिलने के बाद मोबाइल खरीदकर लाने की बात कही, लेकिन इससे पहले ही छात्रा ने आज अपने कमरे में पंखे के कड़े से पंखा लगाकर खुदकुशी कर ली।
घटना के वक्त छात्रा के माता-पिता के अलावा छोटे बहन-भाई भी दूसरे कमरे में मौजूद थे। जिन्होंने कमरे का गेट तोड़कर सूचना दी।

तब कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार छात्रा के माता-पिता नेपाल से वर्ष 2000 में राजस्थान आया था। तब से अलवर की तंवर कॉलोनी में रह रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें