फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला का शव मिला, गले में लगा था फंदा, हत्या का केस दर्ज

Thu, 22 Jun 2017 04:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
राजस्थान के बारां जिले के केलवाड़ा इलाके में लापता चल रही एक अधेड़ महिला की लाश बृहस्तपतिवार को जेतपुरा गांव में मिलने से सनसनी मच गई। यह लाश स्थानीय निवासी प्रेम नारायण अहीर के बाड़े से यह शव मिला है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शव की शिनाख्त जैतपुरा गांव निवासी 50 वर्षीया कैलाशी बाई के रुप में हुई है। मृतका के शव पर चोट के निशान और गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। इससे परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया।

केलवाड़ा थाना पुलिस ने शव का केलवाड़ा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी नारायण राम ने बताया कि जेतपुरा निवासी कैलाशी बाई सहरिया उम्र 50 वर्ष 19 जून को शाम करीब छह बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। तब परिजनों ने उन्हें कई जगह तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद उसकी लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक परिजनों ने कैलाशी बाई की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। अब केस की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें