फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा छात्रा पहुंची पुलिस के पास तो ऐसा हुआ

Wed, 19 Apr 2017 05:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसवाड़ा के घाटोल में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां गुमशुदा मानकर जिस युवती को पुलिस तलाश रही थी वह 27 दिन बाद खुद ही यहां पुलिस अधीक्षक आॅफिस पहुंची।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले माह 22 मार्च को घाटोल की रहने वाली छात्रा परीक्षा देने के लिए बांसवाड़ा आई थी। इसके बाद वह काफी देर तक वापस अपने घर नहीं पहुंची। इस पर छात्रा के परिजनों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। आखिरकार परिजनों ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट घाटोल चौकी में दर्ज कराई। इसी दौरान मंगलवार को गुमशुदा हुई छात्रा पुलिस अधीक्षक आॅफिस पहुंची और बताया कि उसने दशहर मागड़ी के रहने वाले सुनील नाम के युवक से अपनी मर्जी से शादी कर ली है। यह सुनते ही पुलिस ने छात्रा के परिजनों को इस बारे में सूचना दी, लेकिन छात्रा ने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। जिस पर पुलिस ने छात्रा को उसकी इच्छानुसार ही जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें