फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया युवक और फिर...

Tue, 28 Nov 2017 04:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मासूम से दरिदंगी का मामला सामने आया है। आरोपी अभी फरार है और मासूम बच्ची की हालत को देखते हुए उसे जयपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन


शर्मसार करने वाली  ये घटना राजस्थान के दौसा जिले की है। यहां स्थित रतनपुरा गांव में बीती शाम पड़ोस में रहने वाला एक युवक आठ साल की मासूम को खेलने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मासूम बच्ची को युवक एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। तभी वहां से गुजरे एक ग्रामीण को मासूम बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी।

 
विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगा ये सुराग

demo pic
इसके बाद  ग्रामीण बच्ची तक पहुंचा तो वह हक्का-बक्का रह गया। उसने तुरंत बच्ची के घरवालों को इस बारे में बताया। जिसके बाद बच्ची के परिजन उसे तुरंत दौसा जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू किया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। आज बच्ची की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जयपुर के जेके लोन अस्पताल के लिए रैफर किया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें