फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपित फरार

Fri, 19 May 2017 02:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अलवर में शुक्रवार को एक युवक द्वारा नाबालिग पर चाकू से हमला कर घायल करने की घटना सामने आई है। जिसके बाद घायल नाबालिग ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोपित युवक पवन कोली ने शुक्रवार को अलवर शहर में स्थित मनी का बड़ के पास नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। इससे नाबालिग के हाथ में गंभीर चोट आई है। घायल नाबालिग बालिका अचानक हुए हमले से बुरी तरह डर गई। इस पर वहां मौजूद लोग पहले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे कोतवाली थाना ले जाया गया। यहां नाबालिग के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपित युवक पहले बालिका के गांव में एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता था और अब मनी का बड़, कंपनी गार्डन के पास ही दुकान पर काम करने लगा है। इसी दौरान यहां बालिका भी भगत सिंह सर्किल के पास ही बोरे बनाने की फैक्ट्री में काम करती है। सूत्रों का कहना है मामला किसी पुराने विवाद से  जुड़ा है जिसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें