जम्मू-कश्मीर से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हथियार लाइसेंस बनवाने के मामले में एटीएस ने सोमवार को एक मार्बल व्यवसायी समेत तीन अन्य व्यवसायियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि आराेपी सांवरलाल गुर्जर अजमेर, अब्दुल सलाम खान उदयपुर, असलम माेहम्मद सिलावट राजसमंद का रहने वाला है। इनमें आराेपी अब्दुल सलाम खान व असलम मोहम्मद सिलावट की जमानत अर्जी खारिज हाे चुकी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सांवरलाल गुर्जर प्रोपर्टी व्यवसायी है। वहीं, आरोपी अब्दुल सलाम खान ट्रेवल एजेंसी संचालक है व आरोपी असलम मोहम्मद मार्बल व्यवसायी है।
एटीएस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों आरोपियों ने लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के सरगना मोहम्मद जुबेर से लाइसेंस बनाए थे। इसके बदले में जुबेर को 2 लाख रुपए से तीन लाख रुपए दिए थे। एटीएस के एसपी विकास कुमार ने बताया कि सांवरलाल, अब्दुल व असलम ने जम्मू कश्मीर से अवैध रूप से लाइसेंस बनाया था। तीनों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद तीनाें को गिरफ्तार कर लिया।
अब तक 25 गिरफ्तार
अवैध हथियार
- फोटो : Demo pic
फर्जी दस्तावेजों से हथियार लाइसेंस बनवाने के मामले में अब तक 25 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर व्यवसायी है। गौरतलब है कि पिछले माह एटीएस ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब व जम्मू कश्मीर में 12 जगह दबिश देकर जम्मू से हथियार लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करके सरगना माेहम्मद जुबेर, विशाल व राहुल को गिरफ्तार किया था।
प्रकरण में एटीएस की जांच में सिरोही के व्यवसाय मुकेश मोदी व राेहित माेदी द्वारा भी गिरोह से हथियार लाइसेंस बनाने की बात सामने आई थीं। एटीएस ने दोनों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन दोनों ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली।