फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडिंग वाहन से टकराई बच्चों से भरी वैन,बीच सड़क मचा कोहराम

Mon, 20 Nov 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी लोडिंग टैक्सी और क्षतिग्रस्त बाल वाहिनी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
स्कूली बच्चों से भरी एक वैन और लोडिंग वाहन में हुई जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जोधपुर के  के नागौरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र में राम मोहल्ला में आज  स्कूली बच्चों से भरी एक बाल वाहिनी को लोडिंग टैक्सी ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद लोडिंग टैक्सी पलट गई। वहीं बाल वाहिनी में सवार बच्चों को  चोट आई। टक्कर लगते ही बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे। क्षेत्र के लोगों ने बच्चों को संभाला और तीन घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। 


पुलिस ने बताया कि  स्कूली बच्चों को लेकर एक बाल वाहिनी राम मोहल्ला से होकर जा रही थी तभी सामने से तेज रफ्तार के साथ आई एक लोडिंग टैक्सी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाल वाहिनी का अगली हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं टैक्सी भी पलट गई। 
विज्ञापन


इस हादसे में तीन बच्चों को ज्यादा चोट आई, जबकि अन्य बच्चों को हल्की चोट पहुंची। तीनों घायल बच्चों को लोग तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। हादसे की सूचना के बाद कई बच्चों के पैरेंट्स भी वहां पहुंच गए। वहीं अन्य बच्चों को दूसरी बाल वाहिनी में स्कूल रवाना किया गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची । घटना के बाद बच्चो के परिजनों ने बल वाहनी चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगते हुए स्कूल प्रबंधन को भी मौके पर बुलाया और इसके बाद दोनों चालकों के खिलाफ थाने में शिकायत दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें