विद्याधर नगर इलाके में सैन्ट्रल स्पाइन के पास लगे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के पावर स्विच से छेड़छाड़ करके करीब 3 लाख 88 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की एटीएम मशीन की मेंटिनेंस संभालने वाली कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक नितिन शेखावत ने इस संबंध में सोमवार को विद्याधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने 20 व 21 अप्रैल को सेंट्रल स्पाइन स्थित एटीएम में मशीन के साथ छेड़छाड़ करके 3 लाख 88 हजार रुपए निकाल लिए। पता चलने पर कंपनी ने सायबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसे सोमवार को विद्याधर थाने में भिजवा दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश खंगाल रही है।