जयपुर के व्यस्ततम मार्ग पर बीती रात एक लड़की के अपहरण की सूचना ने पुलिस की मशक्कत करा दी।
घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। वहां से गुजर रही एक कार में से लड़की के बचाओ—बचाओ की आवाज सुनकर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते जेएलन पर कार की तलाश शुरू कर दी।
राहगीर के बताए अनुसार पुलिस ने एक स्कार्पियो को रुकवाया तो उसमे प्रेमी युगल मिले। दोनों आराम से बातें कर रहे थें। पुलिस ने उनसे सख्ती की तो युवति ने बताया कि उसने केवल मजाक में बचाओ—बचाओ की आवाज लगाई थी। इसके बाद पुलिस उन्हें जवाहर नगर थाने ले आई और उनके परिजनों को बुलाकर करतूत बताई।