फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को लूटकर भाग रहे थे बदमाश, लेकिन राहगीरों से नहीं बच सके 

Fri, 07 Apr 2017 03:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
loot in jaipur - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर में सोढाला तिराहे पर शुक्रवार दोपहर को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने एक व्यापारी के सिर पर चोट मारकर करीब साढ़े तीन लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात से सन्न व्यापारी ने शोर मचाना शुरु कर दिया। यह देखकर वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों ने बदमाशों का पीछा करना शुरु किया। वहीं व्यापारी ने पुलिस की पीसीआर वेन को भी सूचना दे दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले राहगीरों ने दो  बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश चकमा देकर निकल गया।
विज्ञापन


पकड़े गए एक बदमाश में नाबालिग भी है। उनसे लूटे गए रुपए बरामद करने की भी जानकारी है। जानकारी के अनुसार वारदात पांच्यावाला सिरसी रोड निवासी कर्मवीर सिंह चौधरी से हुई। वह रुपए एक्सचेंज करवाने के लिए शुक्रवार दोपहर को सोढाला तिराहे पर पहुंचे थे। वहां रैकी कर रहे तीन बदमाशों ने मौका पाकर कर्मवीर के सिर पर चोट मारी और उनसे रुपयों का बैग छीनकर भाग निकले। तब कर्मवीर ने शोर मचाना शुरु कर दिया। इससे राहगीरों ने माजरा भांपकर कुछ वाहन चालकों की मदद से दोनों बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपियो से पूछताछ कर उनके तीसरे साथी के बारे में पूछा जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें