फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे धर्म की लड़की से मोहब्बत का भुगता अंजाम, पेड़ से बांधकर उतारा गया मौत के घाट

Fri, 07 Apr 2017 03:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : hindustan times
विज्ञापन
झारखंड में एक गांव के लोगों ने एक मुस्लिम युवक को मौत के घाट उतार दिया। उसकी गलती ये थी कि वो एक हिंदू लड़की से प्यार कर बैठा था। ये घटना झारखंड के गुमला टाउन की है, जहां रजा कॉलोनी के लोगों ने कथित तौर पर युवक को पेड़ से बांधा और करीब 4 घंटों तक पीटते रहे।
विज्ञापन


उसकी पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक मोहम्मद शलीक पास के रहने वाले गांव की राधिका (बदला हुआ नाम) से प्यार करने लग गया था।

दोनों के रिलेशनशीप को एक साल हो गया था। इस बीच राधिका ने शलीक को रामनवमी पर मिलने के लिए बुलाया। शलीक जानता था कि इसका अंजाम ठीक नहीं होगा और उसने राधिका को समझाया भी। लेकिन राधिका के जोर देने पर शलीक मिलने आ गया। दोनों को साथ घुमता हुआ गांव वालों ने देख लिया।
विज्ञापन


इस बीच जब राधिका घर चली गई तो लोगों ने उसे घेर और पेड़ से बांधकर पीटने लगे। शलीक के चोटें इतनी गंभीर थी कि उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम का आश्वासन दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें