फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के घर में चोरी, सामने आया 'वो' और फिर सबकुछ छोड़ गया

Thu, 09 Nov 2017 08:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर के सांगानेर थाना इलाके में आज तड़के 3 बजे चित्रकूट कॉलोनी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में बदमाश ताले तोड़कर जेवर, नकदी ले गया। चोरी का सामान थैले में भरकर बदमाश बाइक से फरार हो रहा था। लेकिन रास्ते में ही उस पर रात्रि गश्त कर रही पुलिस की नजर पड़ी।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह सांगानेर पुलिया के पास चोरी के सामान से भरा थैला फेंककर फरार हो गया। पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है। जिस मंदिर में चोरी हुई वह सांगानेर थाने से करीब आधा किमी. दूरी पर स्थित है।

पुलिस ने बताया कि तड़के तीन बजे दिगंबर जैन मंदिर में बदमाश ताले तोड़कर करीब 14 हजार नकद, छत्र, चांदी की तीन मूर्तियां और जेवर चोरी करके भाग रहा था। तभी गश्त कर रही पुलिस सिग्मा की उस पर नजर पड़ी। सिग्मा पर कांस्टेबल राधेश्याम और एक होम गार्ड थे।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

थैला फेंककर भाग गया

उन्होंने बदमाश को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक तेज चलाकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह टोंक रोड पर सांगानेर पुलिया के पास थैला फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन बदमाश नहीं मिला।

मंदिर में लगे सीसीटीवी में बदमाश का चेहरा कैद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस संबंध में महावीर दिगंबर जैन समिति के मंत्री दिनेश कॉलोनी निवासी अनिल दोसी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें