फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात किराएदार ने किया नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म

Tue, 11 Jul 2017 03:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा से बीती देर रात एक किराएदार युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 14 वर्षीया बालिका से दुष्कर्म की यह वारदात जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में हुई। जहां पीड़िता छात्रा अपनी दो बहनों और मां के साथ एक कॉलोनी में किराए से रहती है। इसी मकान में जमील नाम का युवक भी किराएदार है। बीती देर रात पीड़िता बच्ची अपनी बहनों के साथ कमरे में सो रही थी। उनकी मां किचन में सो रही थी। तभी देर रात को आरोपी 
विज्ञापन

जमील दबे कदमों से आया और पीड़िता को जबरन मुंह दबाकर अपने कमरे में ले गया।

जहां उससे दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकियां देकर चुप करवा दिया। बालिका ने अपनी मां को जाकर आपबीती बताई। तब उन्होंने महेश नगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत शिकायत दी। इसके बाद पुलिस आरोपी जमील की तलाश में जुट गई है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी करवाया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें