फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में फार्म जमा कराने गई युवती का अपहरण कर दुष्कर्म

Mon, 25 Sep 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : डेमो प‌िक
विज्ञापन
सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना इलाके में कॉलेज फार्म भरने गई युवती का अपहरण करके सामूहिक ज्यादती करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती ने इस्तगासे से सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


घटना सीकर जिले से जुड़ी है और एक महीने पहले की है। अब पुलिस युवती का मेडिकल करवाकर मामले की पड़ताल में जुटी है। अजीतगढ़ थाना पुलिस के अनुसार आसपुरा गांव निवासी युवती ने इस्तगासे में बताया है कि वह 17 अगस्त को कॉलेज में फार्म जमा करवाने अजीतगढ़ गई थी। इस दौरान गांव का ही रतनलाल रैगर उसे चाकू की नोंक पर डरा-धमकाकर अपनी मामी के घर अमृतसर ले गया। वहां से उसे वह अजमेर ले आया और एक होटल में रखा। वहां उसके ही गांव के भोलूराम रैगर, शंकरलाल बिहारीलाल, भगवानाराम, राहुल और पवन गाड़ी लेकर आए और उसे डरा-धमकाकर बिठा लिया।

इस दौरान रास्ते में बारी-बारी से युवकों ने उससे ज्यादती की। इसके बाद उसे दिवराला चौकी के पास छोड़कर फरार हो गए। यहां से पीड़िता अपने घर आई परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और सामूहिक ज्यादती की रिपोर्ट दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने ज्यादती की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस संबंध में परिजनों ने 17 को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें