फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी ने लगाया मारपीट का आरोप।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव किशनपुर बिराना में कार्यरत सफाई कर्मचारी ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ जाति सूचक शब्द कहने तथा भगाने देने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

फलावदा निवासी सचिन पुत्र मनोज गांव किशनपुर बिराना में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। वह रोजाना की भांति बीती 22 सितंबर को गांव में सफाई करने गया था। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक आया। उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां देने लगा। इतना ही नहीं उसे दोबारा गांव में आने पर जान से मार देने की धमकी देकर भगा दिया। वहीं, थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बैंक शाखा प्रबंधक की डीएम से शिकायत
मवाना। गांव नासरपुर निवासी किसान ने डीएम को भेजे पत्र में गांव सठला स्थित पीएनबी शाखा प्रबंधक पर उसके एवं उसके भाई के संयुक्त खाते से रुपये निकालकर केसीसी अकाउंट में डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राजेंद्र पुत्र रामफल ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि उसका तथा उसके भाई मांगेराम का संयुक्त बचत खाता है। उसके खाते में गन्ना भुगतान के आए 96 हजार रुपये शाखा प्रबंधक ने बिना अनुमति केसीसी अकाउंट में जमा कर दिए। उसने डीएम से खाते में रुपये वापस जमा कराने तथा शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें