फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साली में थे अवैध रिश्ते, भेद खुला तो साढू की हत्या

Tue, 08 Aug 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साली से नाजायज संबंधों की भनक लगने पर एक व्यक्ति ने दोस्त के साथ मिलकर अपने साढू की हत्या कर दी। वारदात के करीब डेढ़ साल बाद इस मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझाते हुए हत्या के मास्टरमाइंड आरोपी जीजा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अलवर जिले में सदर थाना इलाके का है। अलवर एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी रघुवीर जाटव और उसका दोस्त संजय जाटव है। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के भुराड़ी रेलवे फाटक पर ट्रेक के पास 15 मार्च 2016 को एक युवक का शव मिला था।

शव की शिनाख्त खैरथल निवासी राजेंद्र जाटव के रूप में हुई थी। मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम में राजेंद्र की मौत गला दबाने से होना बताया था। तब हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। कोई सुराग नहीं मिलने पर केस में एफआर लगा दी।
विज्ञापन

...खुलासा किया कि साली से उसके अवैध संबंध थे और

हत्या - फोटो : Demo pic
पिछले दिनों किसी व्यक्ति ने राजेंद्र जाटव हत्याकांड मामले में पुलिस को हत्या में मृतक राजेन्द्र के साढू रघुवीर जाटव और उसके दोस्त संजय जाटव का हाथ होने की संभावना जताई। यह भी बताया कि वारदात के दिन उसने 16 बार रघुबीर से बातचीत की थी।

तब खैरथल पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को हिरातस में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसमें रघुवीर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने साढू राजेंद्र की हत्या करना कबूल कर लिया।

रघुवीर ने खुलासा किया कि राजेंद्र की पत्नी यानी साली से उसके अवैध संबंध थे। जिसकी भनक राजेन्द्र को लग गई थी। तब से वह अपनी पत्नी से मारपीट कर प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन

आरोपियों ने राजेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी

Gala Dabakar Hatya - फोटो : demo
इससे साली को राजेंद्र की प्रताड़ना से छुटकारा दिलाने के लिए रघुवीर ने दोस्त के साथ मिलकर राजेंद्र की हत्या की साजिश रची। डेढ़ साल पहले वारदात के दिन रघुवीर ने साढू राजेंद्र को खैरथल बुलाया था। जहां से ट्रॉली खरीदने के बहाने अपने साथ ले गए। फिर सूनसान जगह पर उसे कोल्ड्रिंक्स में शराब मिलाकर पिला दी। उसमें नींद की गोलियां भी मिला दी।

अचेत होने पर दोनों आरोपियों ने राजेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को बाइक सहित भुराड़ी रेलवे फाटक के पास पटरी पर डाल दिया। लेकिन ट्रेन आने से पहले शव और बाइक को पटरी से हटाकर ट्रेक के पास पटक दिया और वहां से भाग निकले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें