फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर चढ़कर महिला ने मचाया बवाल, एक घंटे बाद नीचे कूदी

Mon, 11 Dec 2017 08:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
tree - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक महिला ने आज पेड़ पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। पेड़ पर काफी देर तक चिल्लाने के बाद अचानक नीचे कूद पड़ी।
विज्ञापन


यह मामला है राजधानी जयपुर के महेश नगर इलाके में करतारपुरा फाटक के पास का। महेश नगर थाना पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे करतारपुरा निवासी 45 वर्षीया गीता देवी घर से बिना बताए निकल गई। घर के पास में ही एक पेड़ पर चढ़ गई। जहां पर उसने हंगामा खड़ा कर दिया। काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस और सिविल डिफेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आपदा प्रबंधन की टीम ने गीता देवी को नीचे उतारने का प्रयास किया तो वह नीचे कूदने की धमकी देने लगी। ऐसे में पुलिस ने पेड़ के नीचे पहले जाल बिछवाया। इसके बाद कुछ सिविल डिफेंस के जवान पेड़ पर चढ़ने लगे तो चिल्लाते हुए गीता देवी पेड़ से नीचे कूद गई। इससे उनके मामूली चोट भी आईं और तबीयत खराब हो गई। तब पुलिस ने परिजनों की मदद से गीता देवी को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


महिला मानसिक रूप से कमजोर है और उपचार भी चल रहा है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें