फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मरक्षा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ नारी सुरक्षा सप्ताह

विज्ञापन
नारी सुरक्षा सप्ताह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन ग्राउंड में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठी हुई, जिसके बाद छात्राओं ने शहर में जागरूकता रैली निकाली और आत्मरक्षा का संकल्प लिया। गोष्ठी में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हर समाज में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाना होगा। जागरूकता रैली के साथ नारी सुरक्षा सप्ताह का समापन हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में सुबह 11 बजे एक गोष्ठी हुई, जिसमें शहर के कई कॉलेजों और विद्यालयों की छात्राएं और शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी समाज को लें। हर समाज से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सद्भाव को तोड़ते हैं तो कुछ लोग बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रबंधकों और प्रधानाचार्य से मिलकर स्कूल और कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर विचार किया जा रहा है। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा कि कानून में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधान हैं। समाज में नारी सुरक्षा आज का अहम मुद्दा है।
उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को सम्मान देने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। शहर विधायक योगेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमीन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष निरुपमा बाजपेई ने भी छात्रों को संबोधित किया। इसके बाद छात्राओं ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। बच्चे डरे नहीं, सहे नहीं, अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे आदि स्लोगन लिखी पटिट्काएं पकड़े हुए थे।
विज्ञापन

शहर में घूमने के बाद रैली का पुलिस लाइन ग्राउंड में समापन कर दिया गया। इस दौरान सीओ पुलिस लाइन निष्ठा उपाध्याय, सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय, महिला एसओ हंसमती, आरआई फूलचंद टीएसआई महेंद्र कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

जब छात्रा ने एसपी से पूछा सवाल
शहर के एक कॉलेज की छात्रा प्रियंका वर्मा ने मंच से बोलने की इच्छा जताई, जिस पर उसे मंच पर बुलाया गया। छात्रा ने यह कहते हुए सवाल किया कि उसके कॉलेज के बाहर युवक खड़े होते हैं। स्कूल आते-जाते समय अश्लील फब्तियां कसते हैं। इन पर क्या कार्रवाई होगी? इस पर एसपी ने महिला एसओ को विशेष सतर्कता बरतने और ऐसे युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें