फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेफिक नियमों की अवहेलना पड़ी भारी, 3700 वाहन चालकों के कटे चालान 

Fri, 29 Dec 2017 08:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
ट्रेफिक नियम - फोटो : SELF
विज्ञापन
राजधानी में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। इससे ट्रेफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की शामत आ गई है। यातायात पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत महज 8 दिनों के भीतर ही 3 हजार 7 सौ 27 वाहनों के चालान कर दिए।
विज्ञापन

 
जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि कमिश्नरेट जयपुर द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए जयपुर शहर में 20 दिसंबर से 31 दिसंबर 2017 तक सघन अभियान चलाकर ट्रेफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

इस अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों जैसे शराब पीकर वाहन चलाकर, निर्धारित गति से तेज गति से वाहन चलाना, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बिठाकर वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन पर बार्तालाप करना आदि एमवी एक्ट की धाराओं के तहत सघन जांच कर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आमजन की सुरक्षा हेतु निरंतर आगे भी जारी रहेगा यह अभियान

traffic police - फोटो : Demo pic
इस अभियान के दौरान जयपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा दिनांक 20 दिसंबर से 28 दिसंबर तक तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले 710 चालकों, निर्धारित गति से तेज गति से वाहन चलाने वाले 1401 चालकों, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बिठाकर वाहन चलाने वाले 1331 चालकों, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन पर बातचीत करने वाले 285 चालकों के विरूद्व कुल 3727 कार्रवाई की गई है। आमजन की सुरक्षा हेतु यह अभियान निरंतर आगे भी जारी रहेगा।  


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें