फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कहा सेलीब्रेट करें न्यू ईयर, लेकिन ध्यान रखें यें बातें

Fri, 29 Dec 2017 08:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
new year - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
नववर्ष के स्वागत के लिए शहर तैयार है। कई इवेंट इस मौके पर आयोजित होंगे। पुलिस भी इस दौरान मुस्तैद रहेगी। 
विज्ञापन



न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान पुलिस ने हुड़दंगियों से निपटने के लिए की पूरी रणनीति तैयार की है। ताकि आम शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। जयपुर के पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि नववर्ष मनाने के आड़ में ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिससे दूसरों को परेशानी हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नव वर्ष समारोहों को ध्यान में रखते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने होटल, रेस्टोरेंट में होने वाले नव वर्ष आयोजनों के आस-पास की गतिविधियोें पर भी कड़ी नजर रखने की हिदायत दी है।
 

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी तो खैर नहीं

पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल और डीसीपी क्राइम विकास पाठक - फोटो : Vishnu Sharma
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कानून एवं शांति व्यवस्था के सबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर सरकार सख्ती से निपटेगी। पुलिस ऐसे उत्पाती लोगों को गिरफ्तार करेंगी। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात

लेडी पेट्रो​लिंग यूनिट जयपुर - फोटो : File photo
उन्होंने बताया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग स्वीकृति पश्चात ही हो सकता है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा इस सबंध में विशेष निगरानी रखने और इस सबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत पर थाना स्तर पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। 

कमिश्नरेट द्वारा शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। इस जाप्ते में सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक, हैड कांस्टेबल/ कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल सहित होमगार्ड एवं आरएसी कंपनियां तैनात रहेंगी।

संबंधित पुलिस उपायुक्तों को अपने अपने क्षेत्र में पुलिस बल का प्रभावी नियोजन कर नव वर्ष की पूर्व संध्या के आयोजनों में कानून एवं शांति व्यवस्था संधारण के निर्देश दिए गए हैं।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें