जयपुर के रामगंज इलाके में शुक्रवार रात को हुए हिंसक उपद्रव के बाद अब शांति का माहौल है।
आज सुबह 4 बजे से माणकचौक, सुभाषचौक और गलतागेट इलाके से कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया गया। जबकि, उपद्रव प्रभावित क्षेत्र रामगंज इलाके में फिलहाल आज राज 9 बजे से कल शुक्रवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। यहां भी दिन के वक्त कर्फ्यू हटा लिया गया है।
उपद्रव के अगले दिन गत शनिवार से शहर के माणकचौक, रामगंज, सुभाष चौक व गलतागेट थाना इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसके अलावा आधे शहर में इंटरनेट बैन कर दिया गया था। पिछले तीन दिनों में कर्फ्यू में ढील देने के बाद शांति नजर आई। कानून एवं व्यवस्था भी सुधरी।