फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत में खोया बेटा, अब पत्नी को भी मार डाला

Thu, 14 Sep 2017 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के गधापाड़ा में पत्नी की हत्या की सूचना पर जांच को पहुंची पुलिस को हरीश के भाई राजकुमार ने बताया कि हरीश की नशे की लत के कारण आए दिन घर में क्लेश होता था। वह सस्ते नशे का आदी हो गया था। ऐसे में उसकी लत ने पूरा घर तबाह कर दिया। 
विज्ञापन


राजकुमार ने अनुसार हरीश ने अपनी दो बेटियों की कम उम्र में ही शादी कर दी। एक माह पहले उसका छोटा बेटा रोहन (10) भी बीमारी से मर गया। उस समय भी क्षेत्र में चर्चा रही कि हरीश ने उसका ख्याल नहीं रखा।

राजकुमार ने बताया कि आज जब उसे बचाया और जैसे ही पुलिस को फोन किया तो वो हाथ छुड़ा कर भाग गया। मामले में एसओ हरीपर्वत जयकरन का कहना है कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर हरीश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में शक की वजह से हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार कर चुका आत्महत्या का नाटक

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बुधवार को हरेश ने तूतिया (नीला थोथा) खाकर जान देने की कोशिश की थी। इससे पहले भी कई बार वो जान देने का प्रयास कर चुका है। इसलिए उन्होंने उसकी बातों पर इतना ध्यान नहीं ‌दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें