फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में 'फर्जी नौकरी', ट्रेनिंग करवाकर पहली सैलरी भी दे दी

Thu, 21 Dec 2017 02:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्जी नौकरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां रेलवे में फर्जी नौकरी लगवाई गई, ट्रेनिंग भी लगवा दी गई और एक महीने के तनख्वाह भी दी गई। उसके बाद मामला खुला तो सब दंग रह गए।
विज्ञापन


अलवर के शाहजहांपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौबारा गांव निवासी जयपाल राजपूत को गिरफ्तार किया है। जयपाल ने गूगल कोटा गांव के निवासी एक युवक को रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर सवा चार लाख रुपए की ठगी की थी।

गंभीर बात यह है कि जयपाल ने पैसा लेने के बाद ना केवल फर्जी नौकरी लगवा दी बल्कि 1 महीने की ट्रेनिंग के बाद छुट्टी भी भेज दिया। 1 महीने की सैलेरी भी पीड़ित को दिलवा दी। लेकिन जब पीड़ित को ठगी का पता चला तो वह आरोपी के पास पहुंचा और पैसे वापस देने की मांग की।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में क्लर्क है आरोपी

fraud
आरोपी के ना-नुकर करने के बाद ठगी का पीड़ित शाहजहांपुर थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर पदस्थापित है।

शाहजहांपुर थाना अधिकारी सुरेंद्र मलिक ने कहा कि कोलकाता में रेलवे की फर्जी नौकरी ज्वॉइन कराई थी, जिस को कड़ी से कड़ी जोड़ कर जांच कर रहे हैं। मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें