पढ़ाई के दौरान कॉलेज की एक छात्रा अपने ब्वॉयफ्रेंड की वजह से गैंगरेप का शिकार हुई। इसके बाद शादी के बहाने ब्वॉयफ्रेंड ने युवती की कई बार अस्मत लूटी और फिर उसे एक अधेड़ व्यक्ति के हवाले कर दिया। अधेड़ ने भी युवती से दुष्कर्म किया और फिर एक अन्य युवक के पास उसे भेज दिया।
पीड़िता तक पुलिस के पहुंचने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। यह मामला राजस्थान के उदयपुर जिले में मावली थाना इलाके का है। यहां एक गांव में रहने वाली युवती ने पुलिस के पास पहुंचकर आपबीती बताई।
यह युवती कॉलेज में प्रथम वर्ष में स्वयंपाठी छात्रा है। इस पड़ोसी युवक भैरूंलाल ने दोस्ती के बहाने उससे नजदीकियां बनाई और फिर मौका पाकर अपने परिचित के यहां ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। उससे प्रेम प्रसंग और विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया।