कश्मीर में आंतकियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी को ढेर करने वाले चेतन चीता आज अपने होम टाउन कोटा पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका रियल हीरो की तरह स्वागत हुआ।
चेतन चीता इस घटना के बाद पहली बार कोटा पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। शहर में उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। इस दौरान वे कोचिंग सिटी कोटा के स्टूडेंट भी उनसे रूबरू हुए। स्टूडेंट्स ने उनसे सवाल-जवाब किए। चीता ने कहा कि जिंदगी में कभी हार नहीं माननी चाहिए, जो करके दिखाता है वहीं असली हीरो होता है।
इसके बाद चेतन चीता ने मीडिया से कहा कि उनकी सलामती के लिए देशभर में दुआएं की गई। उन्हें इस पर फक्र है। कोटा में हुए स्वागत पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि कि उनके शहरवासी उन्हें इतना चाहते है।