फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई प्रोफाइल रेप ब्लेकमेलिंग मामला: गैंग की डीजे वाली युवती गिरफ्तार

Mon, 15 May 2017 07:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी शिखा तिवाड़ी उर्फ अंकिता उर्फ डीजे अदा - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर के हाई प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग कांड में एसओजी ने बलात्कार के एक झूठे मुकदमे में राजीनामा करने की एवज में एक करोड़ रुपए वसूलने वाली युवती को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसओजी के आईजी दिनेश एमएन ने बताया कि 21 वर्षीया गिरफ्तार आरोपी शिखा तिवाड़ी उर्फ अंकिता उर्फ डीजे अदा है। जयपुर में ब्रह्मपुरी स्थित सीताराम बाजार, गया गुरु की गली में रहती है। इन दिनों लोखण्डवाला, अंधेरी वेस्ट, मुम्बई में रह रही है। वह हाईप्रोफाइल लोगों के खिलाफ बलात्कार के झूठे मुकदमे दर्ज करवा ब्लैकमेलिंग कर करोडों रुपये एंठने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह में शामिल है। एसओजी द्वारा दिसम्बर 2016 में बलात्कार की धमकी देकर ब्लैकमैलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। जिसमें अभी तक 32 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। जबकि आरोपी शिखा तिवाड़ी दिसम्बर 2016 से फरार चल रही थी।

इस गिरोह ने जयपुर के वैशाली नगर में मेडिस्पा के नाम से हेयर ट्रांसप्लांट का क्लिनिक चलाने वाले डाॅ. सुनीत सोनी को निशाना बनाया। फिर साजिश रचकर गिरोह की साथी शिखा तिवाड़ी को हेयर ट्रीटमेंट करवाने के बहाने डॉक्टर सुनीत के भेजा।
विज्ञापन


शिखा ने खुद को डिप्रेशन में बताते हुए डाॅ. सुनीत सोनी को अपने साथ पुष्कर घुमाने चलने का दबाव डाला। वहां शिखा ने साजिश के अनुसार डाॅ.सुनीत सोनी से पुष्कर में एक रिसोर्ट में कमरा बुक करवा दिया। इसके बाद शिखा को वहीं छोड़कर डाॅ. सुनीत रात में ही जयपुर लौट गए।

लेकिन शिखा ने डाॅ. सुनीत को बार-बार फोन कर तबीयत ठीक नहीं होने का बहाना बनाया और वापस पुष्कर आकर ले जाने को कहा। डाॅ. सुनीत रात में वापस अपनी गाड़ी से पुष्कर गया और रात को वहीं रुककर जयपुर आ गया।
विज्ञापन

प्रोग्राम के दौरान ही धर लिया एसओजी ने

black mailing - फोटो : Demo pic
इसके एक—दो दिन बाद ही आरोपी अक्षत शर्मा व विजय उर्फ सोनू शर्मा ने डाॅ. सुनीत सोनी से संपर्क कर शिखा द्वारा बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये मांगे। दोनों आरोपियों ने खुद को मीडियाकर्मी होना बताया व मीडिया में न्यूज चलाने की धमकी दी। डाॅक्टर सुनीत ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो गिरोह के सरगना वकील नवीन देवानी, नितेशबंधु शर्मा व गिरोह के अन्य सदस्यों ने शिखा के जरिए डाॅ. सुनीत सोनी के विरुद्ध थाना पुष्कर में बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवा दिया। जिसमें पुलिस ने डॉक्टर सुनीत को गिरफ्तार कर लिया। 

तब डाॅ. सुनीत सोनी के पिता व उसके भाई से गिरोह ने समझौते के नाम पर करीब एक करोड़ रुपये लेकर शिखा से कोर्ट में पक्षद्रोही बयान करवाये। डाॅक्टर सुनीत सोनी को बलात्कार के एक झूठे मुकदमे में 78 दिन तक जेल में रहना पड़ा। इसके बाद डॉक्टर सुनीत ने आईजी दिनेश एमएन से मिलकर आपबीती सुनाई। मुकदमा दर्ज करवाया। 

वारदात के बाद शिखा तिवाडी जयपुर छोड़कर मुम्बई चली गई। वहां उसने डीजे अदा के नाम से म्यूजिकल ग्रुप बना लिया और बड़ी होटलों में अपने प्रोग्राम करने लगी। इसका पता चलने पर एडिशनल एसपी करण शर्मा व इंस्पेक्टर सूर्यवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम गठित की गई और शिखा को एक होटल से एसआई मोहन लाल व कांस्टेबल सुनीता वर्मा ने प्रोग्राम के दौरान धरदबोचा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें