दो बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर दिनदहाड़े दंपती से पांच तोला वजनी सोने के जेवरात उतरवा लिए और लेकर फरार हो गए।
घटना राजस्थान के अजमेर की है। यहां शहर के सिविल लाइंस थाना इलाके में दिनदहाड़े जतोई दरबार में आयोजित बरसी उत्सव में भाग लेने जा रहे वृद्ध दंपती को दो बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर लगभग दो लाख की चपत लगाई।
अजयनगर निवासी मुरलीधर देवनानी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जतोई दरबार जा रहा था। इसी दौरान सावित्री चौराहे के पास दो बदमाशों ने अपने आप को पुलिसकर्मी बताया और आगे झगड़ा होने की बात कहकर सोने के जेवरात उतारने को कहा।