फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की चेतक को डंपर ने मारी टक्कर, कांस्टेबल की मौत, तीन घायल

Wed, 03 May 2017 03:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पुलिस की चेतक गाड़ी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
टोंक रोड पर गोपालपुरा बाईपास के पास पुलिया पर तेज रफ्तार मिक्सर डंपर ने बुधवार सुबह गश्त कर रही पुलिस की चेतक गाड़ी को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर से  चेतक गाड़ी अनियंत्रित होकर तीन चार पलटियां खा गई। इससे चेतक के चालक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एक एएसआई व दो कांस्टेबल घायल हो गए। 
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के बाद डंपर चालक डंपर लेकर वहां से भाग गया। जिसे नाकाबन्दी कर कानोता के पास पकड़ लिया।  ड्राइवर विष्णु मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना थाना अनुसंधान ईकाई पूर्व ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरु कर दी है।



 
विज्ञापन

कांस्टेबल श्रीराम की मौत की सूचना से सहकर्मियों में शोक छा गया

फाइल फोटो— मृतक कांस्टेबल श्रीराम - फोटो : Amar Ujala
हादसे में मृतक 43 वर्षीय कांस्टेबल श्रीराम जाट गांव बागरियावास, श्रीमाधोपुर, सीकर का रहने वाला था। यहां जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के पूर्व जिले के बजाज नगर थाने में गश्ती चेतक वाहन पर ड्राइवर था। कांस्टेबल श्रीराम की सड़क हादसे में मौत की सूचना से पुलिस विभाग में सहकर्मियों में शोक छा गया।

इस हादसे में घायल ड्यूटी आॅफिसर एएसआई बीरी सिंह, कांस्टेबल जलधारी व गिर्राज को चोटें आई। इन्हें एसएमएस में इलाज के लिए ले जाया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें