तेजाजी के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोग चंद पलों में ही एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर से वेन के परखच्चे उड़ गए।
यह दर्दनाक हादसा हुआ राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में रलावता के पास। जानकारी के अनुसार वैन में एक ही परिवार के आठ व्यक्ति मौजूद थे। वे भीलवाड़ा के रहने वाले थे। वे अजमेर में रूपनगढ़ और किशनगढ़ के बीच सुरसुरा धाम स्थित तेजाजी के दर्शन कर वैन से भीलवाड़ा लौट रहा थे। वैन में आठ पुरुष सवार थे।
हाइवे पर हादसे को देखकर मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों के दिल भी दहल गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों और पांच अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया।