फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश पुलिस ने किया राजस्थान में बदमाश का एनकाउंटर, महिला की भी मौत 

Fri, 27 Oct 2017 08:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश पुलिस ने किया एनकाउंटर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश पुलिस ने आज राजस्थान में आकर हथियारबंद बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ में गोली लगने से वांटेड का साथी घायल हो गया जबकि आरोपियों का पीछा करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एनकाउंटर में गोली लगने से मरने वाले आरोपी का नाम भीमसिंह राव बताया जा रहा है। जो कि गांव भागल, भीनमाल, जालौर, राजस्थान का रहने वाला था। आंध्रप्रदेश में पिछले दिनों हुई एक लूट की वारदात में भीमसिंह को स्थानीय पुलिस ने नामजद किया था। जिसकी तलाश में आंध्रप्रदेश के करनूल पुलिस यहां जालौर जिले की सांचौर तहसील में पहुंची। यहां गांव हाड़ेसर में पुलिस और आरोपी भीमसिंह आमने-सामने हो गए। 
 

आंध्रप्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस को नहीं लगने दी भनक

एनकाउंटर के बीच घायल व्यक्ति - फोटो : Amar Ujala
सांचोर-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में आंध्रप्रदेश पुलिस ने एक स्कार्पियो में सवार वांटेड भीमसिंह को पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग निकला। उसके साथ गाड़ी में भरत पुरोहित नाम का व्यक्ति भी मौजूद था।

पीछा करते वक्त पुलिस भी स्कार्पियो सवार थी। इस दौरान पुलिस ने फायरिंग की जिसमें गोली लगने से वांछित भीमसिंह की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी भरत घायल हो गया। इस एनकाउंटर के बीच हुई फायरिंग से सांचोर में दहशत हो गई। सूचना मिलने पर सांचोर पुलिस मौके पर पहुंची। 

स्थानीय पुलिस का कहना है कि आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया। उन्हें एनकाउंटर की जानकारी तब लगी जब पुलिस को इलाके में फायरिंग की सूचना मिली। यह भी बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र पुलिस को भी किसी आपराधिक वारदात में भीमसिंह की तलाश थी।

 
विज्ञापन

वाहनों की चपेट में आने से हुई महिला की मौत

- फोटो : demo pic
पीछा करते समय तेज रफ्तार गाड़ियों की चपेट में आने से स्थानीय महिला शांति पत्नी बाबूनाथ जोगी की मौत हो गई। वह बुरी तरह कुचल गई। 

एनकाउंटर की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर मृतक भीमसिंह और शांति जोगी के परिजन रोते बिलखते पहुंच गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें