फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदार की बिगड़ी नीयत, इस हालत में मिली मकान मालिक की भतीजी

Fri, 27 Oct 2017 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
sexually abused
विज्ञापन
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक किरायेदार युवक की अपने मकान मालिक की नाबालिग भतीजी पर नीयत बिगड़ गई। उसने किशोरी को घर में अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद भाग गया। परिवारीजन आए तो उन्हें किशोरी कमरे की टांड़ पर बेहोश मिली। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि आरोपी जलेसर रोड, हाथरस निवासी मयंक जैन है। वह सिकंदरा क्षेत्र में एक घर में किराए पर रहता है। मकान मालिक का भाई भी पड़ोस में रहता है। गुरुवार को भाई की बेटी चाचा के घर में छत से आ रही थी। तभी किराएदार ने छेड़छाड़ की। 

शोर मचाने पर उसके मुंह को कपड़े से बंद कर दिया। किशोरी के नहीं लौटने पर उसके पिता ने तलाश की। घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने बताया कि वह छत पर है। परिवारीजनों को आता देखकर आरोपी भागने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने उसे पीछा करके दबोच लिया। उधर, परिवारीजन आरोपी को थाना सिकंदरा ले आए। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण और बयान दर्ज कराए। मामले में छेड़छाड़ सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें